फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सरकार का बजट मील का पत्थर साबित होगा : रामचंद्र जांगड़ा

विज्ञापन
03jjrp06- पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। राज्यसभा सांसद रामचंंद्र जांगड़ा ने कहा कि नायब सरकार का बजट किसान, युवा, महिला, मजदूर और गरीब वर्ग को समर्पित है। यह बजट हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वह मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

जांगड़ा ने कहा कि यह बजट प्रदेश ही नहीं झज्जर जिले के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र हुड्डा को कर्ज में ले जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा ही अच्छे कार्यों की आलोचना की है। बजट में नाममात्र का कर्ज बढ़ा है जबकि कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी तो 12 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज था।
बजट में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी प्रकार गांवों के आधारभूत ढांचे में ऐतिहासिक निवेश, युवाओं के कौशल संवर्धन पर विशेष जोर, सड़कों व आधारभूत संरचना का विस्तार किया गया है। जिले में भी 100 से 200 बेड का अस्पताल किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, प्रदेश प्रवक्ता यशवीर राघव, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, रवि गुज्जर, रवींद्र गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें