फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा, 10 से 20 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में सोमवार को ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिसंबर में बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां नदारद रही। हवाओं की दिशाओं में बार-बार बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंड के तेवरों को नरम कर दिया है। अब सुबह के वक्त सूखी ठंड पड़ रही है। सोमवार को काफी घना गहरा कोहरा छाया रहा। लगभग 11 बजे तक कोहरे की चादर लिपटी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और रविवार का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोहरा की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण जिले में वाहन रेंग-रेंगकर चलते हुए नजर आए। एक तरफ जहां कोहरे की वजह से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस कोहरे से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह कोहरा गेहूं की फसल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. चंद्रमोहन की माने माने तो भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए आधे हरियाणा में धुंध और कोहरे को लेकर ऑरेंज और आधे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें