फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नपा ने दिखाई सख्ती, कस्बे में बिना अनुमति के होर्डिंग हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेेरी। कस्बे में बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने सख्ती दिखाई। नगर पालिका ने कस्बे में सरकारी इमारत की दीवारों, स्ट्रीट लाइटों के खभों और सरकारी दफ्तरों के बोर्डों पर लगे पोस्टरों को उतारा गया। नगर पालिका अधिकारियों के बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे थे। इससे नगर पालिका को हजारों रुपये का चूना हर साल लगाया जाता है। बोर्ड और होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका का आय का साधन होता है। लेकिन बेरी में इन सब कानूनों को ताक कर पर रखकर सरकारी नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही थी। इसके चलते नगर पालिका ने बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वाले बोर्ड को उतरवाया। पालिका अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी बिना अनुमति के होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइट के खभों पर लगे होर्डिंग को उतारा गया है। बिना अनुमति के बोर्ड लगाने वाले वालों को चेतावनी भी दी गई है। अगर कोई भी बिना अनुमति के होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोहित लोहचब, जेई, नगर पालिका बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें