झज्जर के घौड़ चौक पर एनएचएम कर्मचारियों की मागं ना मानने पर सिर के बाल कटवाकर रोष दिखाते हुए
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों का धरना व हड़ताल सोमवार को 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बारिश के बीच सिविल अस्पताल से धौड़ चौक तक प्रदर्शन किया। धौड़ चौक पर मुंडन कराकर सरकार से विरोध जताया।
18वें दिन के हड़ताल की अध्यक्षता सूचना सहायक मोनिका ने की। एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर 18 दिन से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही। इसलिए धरना प्रदर्शन और हड़ताल उनकी मजबूरी है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्दी हमारी मांगों को पूरा कर दें तो आमजन को एनएचएम कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सेवाओं को शुरू कर देंगी। सरकार एनएचएम कर्मचारियों के साथ सकारात्मक रवैया अपनाते हुए मांगों को जल्दी पूरा करें।
एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रधान अरुण वर्मा ने कि मांग पूरी होने तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के 19वें दिन भी सरकार के प्रति शहर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का पंफ्लेट को आम जन के बीच प्रमोशन करते हुए सरकार के प्रति जन विरोधी नीतियों को लेकर बताया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल, अशोक अमित, हरेंद्र, जिला सचिव राकेश, दुजाना गांव के सरपंच सोनी, सदस्य सत्य प्रकाश, धौड़ गांव सरपंच सत्यनारायण ने समर्थन दिया। एमपीएसडब्ल्यू एसोसिएशन ने सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करती है तो ठीक है नहीं तो सभी एमपीएसडब्ल्यू एक साथ आकर दरी पर बैठ जाएंगे, जिसका खामियाजा हरियाणा सरकार को भुगतान करना पड़ेगा।