फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग

Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो -56: यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग करते समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी। स्त्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह नया कानून उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विभाजन और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा दे सकता है, जिससे छात्रों में असंतुलन और तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

यशपाल हिंदुस्तानी ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 के नियमों को लागू करने से पहले व्यापक विचार-विमर्श और सभी सामाजिक वर्गों की सहमति लेना आवश्यक था। उनका मानना है कि बिना व्यापक परामर्श के लागू किए गए ऐसे नियम समाज में असंतोष और विरोध को जन्म दे रहे हैं, जो शिक्षा और सामाजिक संतुलन दोनों के लिए हानिकारक हैं।
यशपाल हिंदुस्तानी ने केंद्र सरकार और यूजीसी से आग्रह किया कि इस एक्ट को तत्काल वापस लिया जाए तथा एक मंच का गठन किया जाए जिसमें शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और नीति विशेषज्ञ मिलकर शिक्षा से जुड़ी वास्तविक जरूरतों और सुधारों पर चर्चा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें