फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग

Thu, 01 Feb 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

-पुलिया बनाने का वर्क ऑर्डर होने के बाद भी नहीं बनाई जा रही है पुलिया

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। वार्ड 23 के अंतर्गत आने वाली शहर के झज्जर रोड के साथ सटी कॉलोनी के लोगों का सड़क पर हुए जलभराव से आवागमन करना समस्या बन गया है। वार्ड 23 की पार्षद सुनैना मलिक ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि हल्की सी बरसात में झज्जर रोड पर जल भराव हो जाता है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जलभराव के कारण झज्जर रोड पर हुए गड्ढे भी दिखाई नहीं देते जिसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं।
पार्षद सुनैना मलिक ने कहा कि जलभराव की संबंधित समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए दो पुलिया बननी है मगर वर्क ऑर्डर होने के बाद भी पुलिया नहीं बनाई गई है। पार्षद मलिक ने कहा कि बीती रात हुई बरसात के कारण झज्जर रोड पर हुए जल भराव से जान-माल की हानि का भारी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है इसलिए चेयरपर्सन सरोज राठी व नगर परिषद के अधिकारी जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान करते हुए दोनों पुलिया बनाने काम करें ताकि समय रहते जलभराव से होने वाले जान-माल की हानि के नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों पुलिया का निर्माण कराने की मांग

पार्षद सुनैना मलिक ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जल भराव की समस्या का समाधान करने के लिए सब्जी मंडी के आगे तथा छोटूराम पार्क कॉलोनी के लिए मंजूर हुई दोनों पुलिया को जल्द बनाया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिया बनाने का वर्क आर्डर जारी हो चुका है मगर अब तक इस पर कार्य शुरू नहीं किया गया है इसलिए ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द दोनों पुलिया का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को जल भराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें