फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बौद्ध मंदिर को बौद्ध समाज को सौंपने की मांग

Wed, 27 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp12- झज्जर। अ​धिकारियों को ज्ञाप सौंपते बौद्ध समाज के लोग। स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर व पूरे हरियाणा के बौद्ध समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, अल्पसंख्यक आयोग व प्रधानमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्य डॉ. संजीव बौद्ध ने कहा कि बोधगया बिहार में महाबोधी मंदिर के ऊपर बुद्ध समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। नियम के मुताबिक जिस समाज का मंदिर या मठ हो उसी समाज के धार्मिक गुरु या जो उसे धर्म के मानने वाले लोगों को उसकी देखरेख के लिए वंदना या अनुष्ठान करने की अनुमति होती है।
उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति, अल्पसंख्यक आयोग व प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह इस अनुष्ठान को धार्मिक नियम के अनुसार हमारे बौद्ध मंदिर बौद्ध महाबोधि को बौद्ध भिक्षु या बौद्ध समाज को सौंपा जाए। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, मंगत राम तंवर, मनोज कटारिया, दिवान सिंह, मास्टर अरुण कुमार, ओमप्रकाश अहलावत, मास्टर वीरपाल, मास्टर बलराज, अजीत अहलावत, इंस्पेक्टर चंद्रभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें