फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिपाही की हत्या करने के एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव सुलौधा निवासी सिपाही को गंभीर चोट मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुलौधा निवासी विनोद ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 9 मई की शाम को एक लड़का उसकी दुकान पर आया और उसने अपने मोबाइल फोन से उसकी बात अजय निवासी सुलौधा से करवाई और उसे उधार कोल्ड ड्रिंक देने का दबाव बनाया। पिछली उधार ना चुकाने के कारण उसने उधारी से मना कर दिया। इसके बाद उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी और रात को आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन काटकर उन पर लाठी डंडे, कुल्हाडी, नुकीले हथियार व तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सन्नी निवासी सुलौधा को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश अनुसार पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इसी मामले में पुलिस की टीम द्वारा एक और आरोपी को सिलानी गेट झज्जर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी सुलौधा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन और डंडे बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें