बहादुरगढ़। गांव कसार में दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक कुमार पर गांव के ही कई लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 फरवरी की सुबह 7 बजे वह गांव के मैदान में घूमने के लिए गया था। वहां पार्क में पहले से ही राजेंद्र, शेखर, बंटी, सागर, जतिन, कालू व शेरू पहलवान मौजूद थे। दीपक का कहना है कि रिज्जे ने उस पर कटाक्ष किया, मैंने अनसुना कर दौड़ लगानी शुरू कर दी तो उपरोक्त सभी ने उस पर डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह घायल हो गया। इस बीच उसके भाई गौरव व चाचा राजेंद्र कुमार ने उसको छुड़ाया। उसको घायल अवस्था में दिल्ली के बालाजी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। हालत में कुछ सुधार हुआ तो रविवार 13 फरवरी को घर आकर थाने में शिकायत दी। दीपक ने बताया कि इससे पहले भी रिज्जे उसके साथ झगड़ा कर चुका है। उस वक्त भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।