delhi defeted tamilnadu in kabbaddi
- फोटो : Jhjhar
जीएवी शिक्षण संस्थान में पायका नेशनल गेम्स 2020 का शुभारंभ संस्था के संचालक प्रदीप कौशिक ने किया। इस अवसर पर भारत के सभी राज्यों से टीमें एकत्रित हुई तथा पायका नेशनल गेम्स 2020 में हिस्सा लिया। अंडर-19 कबड्डी में दिल्ली की टीम ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया तथा हरियाणा 10 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी के 19 प्लस कैटेगरी में तमिलनाडु ने 21 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश ने दूसरा व गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वालीबाल में महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश की टक्कर देखने योग्य थी। इसमें महाराष्ट्र की टीम ए ने अंडर-19 कैटेगरी में आंध्र प्रदेश को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व आंध्र प्रदेश की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 19 प्लस कैटेगरी में महाराष्ट्र की टीम बी ने आंध्र प्रदेश की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त की। महाराष्ट्र की टीम के कोच गोविंद भट्ट ने जीएवी शिक्षण संस्थान के संचालक प्रदीप कौशिक का खेलों के आयोजन तथा निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका के लिए धन्यवाद कर आभार जताया। इस अवसर पर कबड्डी के जाने-माने सितारे प्रदीप नरवाल, सुरेंद्र नाडा, राकेश नरवाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
एथलीट में खिलाड़ियों ने दिखाई रुचि
एथलीट में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर रुचि दिखाते हुए हिस्सेदारी की। अंडर-19 प्लस कैटेगरी की 5000 मीटर दौड़ में हरियाणा से दीपिका ने प्रथम व अनीसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 कैटेगरी में हरियाणा से तमन्ना ने प्रथम व अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में कुसुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ज्योति ने प्रथम, भावना ने द्वितीय व निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हरियाणा से खुशी ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय व अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम व खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर पायका के जनरल सेक्रेटरी रामकुमार व उनकी टीम, कबड्डी कोच प्रवीण यादव, कोच सुनील सोनी, कोच हरिओम ने दो दिवसीय दिन व रात चले खेलों का प्रबंधन संभाला व सफल आयोजन किया।