फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद हेलीकाप्टर से दुल्हन को लेने खेड़ी जट्ट पहुंचा गुरुग्राम का नरेश

विज्ञापन
15 days after the wedding, the King of Gurugram reached Khedi Jatti to take the bride by helicopter - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए चाहे कितने भी खर्च हो जाएं। गुरुग्राम के युवक ने भी कुछ ऐसा ही किया। शादी में हेलीकाप्टर का प्रबंध नहीं होने से युवक शादी के 15 दिन बाद अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर में लेने के लिए खेड़ी जट्ट गांव पहुंचा। गांव में हेलीकाप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी हेलीपैड के नजदीक पहुंच गई। आमतौर पर शादी के बाद दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा गाड़ी का प्रयोग करता है लेकिन खेड़ी जट्ट गांव में हेलीकाप्टर से पहुंचे दूल्हे की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में जोरों से हुई।
विज्ञापन

गुरुग्राम के नरेश पुत्र रविन्द्र का खेड़ी जट्ट गांव में हेलीकाप्टर से आना चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले माह 19 जनवरी को नरेश का विवाह खेड़ी जट्ट में विजेन्द्र की लड़की गजल के साथ हुआ। नरेश की हसरत थी कि हेलीकाप्टर पर सवार होकर शादी करने जाए। हेलीकाप्टर से दुल्हन को ले जाने की चाह रखने वाले नरेश को शादी के दिन हेलीकाप्टर को प्रबंध नहीं हो सका, लेकिन दुल्हन को हेलीकाप्टर में लाने का सपना उन्होंने टूटने नहीं दिया और शादी के 15 दिन बाद वह गांव में अपनी दुल्हन गजल को लेने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंच गया। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने गांव से दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर से उड़ान भरी। निजी कंपनी के हेलीकाप्टर के लिए गांव के खेल स्टेडियम में हेलीपैड बनवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें