फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाएं सील, जिले में लगाए 24 नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ लगती जिला की सीमाएं सील कर दी गई हैं। दिल्ली से लगती सीमाओं पर पुलिस प्रशासन ने 12 नाके लगाए हैं। इसके अलावा 12 अन्य स्थानों पर जिले से दूसरे जिलों की लगती सीमा पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी एवं झज्जर के एसपी अशोक कुमार ने जिले के सभी पुलिस थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें और कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में न बिगड़ने दें। जिले में 14 पुलिस थाना प्रभारी व 11 चौकी प्रभारी जो अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की तरफ से लगाए नाकों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस के जवान सड़कों पर निकलने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घरों में रहने की हिदायत दे रहें हैं।
विज्ञापन

जिले में घोषित किए गए लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करवाया जा रहा है। दिल्ली से लगती जिला की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
-अशोक कुमार, एसीपी/डीआईजी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें