फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सील, बार्डर से पुलिस ने वापस भेजे वाहन

विज्ञापन
वाहन चालकों को डायवर्ट करती पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली को सील किया गया है। इसके चलते दिल्ली में बाहर से जाने वाले किसी भी वाहन को घुसने नहीं दिया गया है। सोमवार को पहले दिन से इसका गंभीरता से इसका पालन किया गया। 31 मार्च तक दिल्ली को भी सरकार की ओर से लॉकडाउन किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली सीमा पर निजामपुर बार्डर, झाड़ोदा बॉर्डर, ढांसा-बादली बार्डर और टिकरी बार्डर स्थित हैं। इन सभी पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। यहां से किसी भी वाहन चालक को दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं दी जा रही है। केवल उन्हीं लोगों को दिल्ली में जाने दिया जा रहा है, जो किसी जरूरी सेवाएं बिजली, पानी, पुलिस, अस्पताल, फायर ब्रिगेड, जेल, नगर सेवा, दिल्ली की विधानसभा के कामकाज से संबंधित गतिविधि के लिए जा रहे हों। इसके अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के दिल्ली में जाने पर पाबंदी लगाई गई है। सोमवार को बहादुरगढ़ से दिल्ली जा रहे कई ऐसे वाहन चालकों को वापस भेजा गया, जिनको कोई कार्य नहीं था और वह केवल घूमने के लिए निकले थे। इसके अलावा कई अन्य ऐसे लोगों को भी निजामपुर बॉर्डर से वापस किया गया, जिन्हें जरूरी कार्य के लिए जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें