फोटो 55: विजेता व प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य दलबीर सिंह व स्टॉफ सदस्य
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में वाद-विवाद स्लोगन लेखन और पॉट पेंटिंग व डेकोरेशन प्रतियोगिताएं हुई। इनकी अध्यक्षता प्राचार्य दलबीर सिंह ने की। वाद विवाद में दीक्षिता व स्लोगन लेखन में भारती प्रथम रही।
कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डाॅ. शशी रापड़िया, हीरा रापड़िया, अनुराधा और पूनम रानी ने किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. विकास यादव, जागृति व सीमा ने अपनी विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजीव आसीवाल, डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. मोनिका भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुरस्कार विजेताओं की सूची में वाद विवाद में दीक्षिता ने पहला, ममता ने दूसरा व दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। स्लोगन लेखन में भारती प्रथम, दीपिका द्वितीय व जागृति एवं यशिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। पॉट-पेटिंग व डेकोरेशन में काजल ने पहला, गरिमा ने दूसरा व कामिनी व दीपिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य दलबीर सिंह व स्टॉफ ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रदान किये।