04jjrp11- विजेता खिलाड़ी अपने कोच व अतिथि के साथ। स्रोत-कोच
साल्हावास। 14वीं हरियाणा राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 मई को नवदीप स्टेडियम नरवाना (जींद) में किया गया, जिसमें दीपांशी जाखड़ ने स्वर्ण पदक लेकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।
जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में साल्हावास क्षेत्र के गांव हमायुंपुर की दीपांशी जाखड़ ने 48.14 मी. हैमर थ्रो करके स्वर्ण पदक लेकर क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। दीपांशी इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो बार पदक जीत चुकी है। अमन जाखड़ अकेहड़ी ने भी हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अमन भी जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुका है। मुस्कान बादली ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, रितिका जून नुना माजरा ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक, मीनू जाखड़ हमायुंपुर ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक, ध्रुव जून ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में कांस्य पदक, आरती भिंडावास ने हैप्टथलान में कांस्य पदक लेकर झज्जर जिले का नाम रोशन किया है।
अब ये विजेता खिलाड़ी 29 व 30 मई को भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।