फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र व शास्त्रों के ज्ञाता थे भगवान परशुराम : हेमचंद कौशिक

Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp03- बेरी में निकाली गई भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा में झांकी निकालते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जयंती महोत्सव से पहले बेरी बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जयंती महोत्सव में 17 ब्राह्मण सभा के प्रधान हेमचंद कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के बाद भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ बेरी ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैंड, शिव चौक, मेन बाजार से होत हुए वापिस ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई।
भगवान परशुराम जयंती में भगवान परशुराम का रूप अमित कौशिक ने धारण किया। भगवान परशुराम की झांकी निकालने के बाद ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में एसएन कौशिक, सुभाष शर्मा, डॉ. मुकेश, संजीव कौशिक, जयभगवान शर्मा उर्फ लाला, नरेंद्र कौशिक, अनूप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बिट्टू, यादराम बाकरा, रविंद्र कौशिक दुबलधन, पीतांबर शर्मा, संजय, कुलदीप वाशिष्ठ, राजू, सरपंच भगवत दयाल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रेणुका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें