सेक्टर-6 चौकी पुलिस के अंतर्गत एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
बताया गया है कि मृतक अजीत (58) किसी कंपनी में काम करता था और सेवानिवृत्त हुआ था। शुक्रवार को जब वह घर में ही बाथरूम से बाहर निकला तो अचानक गिर गया। यह देखकर परिवार के सदस्य उसे लेकर तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व परिवार के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अजीत की मौत हृदयघात से हुई होगी। हालांकि मौत के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए आए सेक्टर-6 चौकी पुलिसकर्मियों ने कहा कि परिजनों के ब्यान पर फिलहाल घटना को इतफाक मानकर कार्रवाई की गई है।