फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 दिन पहले लापता युवक का शव रोहद में मिला

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 9 दिन पहले सोनीपत के पाई गांव से लापता हुए युवक का शव मंगलवार देर शाम रोहद गांव में पुल के पास मिला है। सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। शव की पहचान सोनीपत के गांव पाई के लक्ष्य के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। आसौदा थाना पुलिस ने इसकी जानकारी सोनीपत पुलिस को भी दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवाया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक लक्ष्य(17) पाई गांव में अपने मामा के घर रहता था। वह 17 फरवरी को घर से लापता हो गया था। अब सवाल है कि उसका शव रोहद गांव में कैसे मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता शव के पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें