फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ मेें अंतरा और दीपक ने मारी बाजी

Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : छारा कॉलेज में आयेाजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में 8वीं खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स इंचार्ज देवेंद्र की ओर से करवाया गया। इसमें कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अनीता दलाल, अजय जून असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन राजकीय महाविद्यालय दुजाना को विशेष आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्राचार्य मीर सिंह श्योराण का समारोह में पहुंचने पर डॉ. अनीता दलाल ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान अंतरा, नीतू ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में दीपक पहले, रोहित दूसरे व नीतेश तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद पुरुष प्रतियोगिता में अकुंश ने प्रथम, दीपक ने दूसरा व नितेश ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक महिला प्रतियोगिता में अंतरा ने पहला, मनीषा ने दूसरा व दिव्या और शीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में सुहाना पहले, स्थान पर रही। 200 मीटर महिला रेस में नीतू प्रथम रही। 200 मीटर पुरुष रेस में दीपक पहले स्थान पर रहा।
इस मौके पर डॉ. संजय देशवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, मोहित, मोनिका, डॉ. जयंत, ज्योति, ललिता, अनिल, श्वेता, मंजू मलिक, विजय, लोकेश, परवीन आदि स्टाफ सदस्यों ने खेल प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 51 : छारा कॉलेज में आयेाजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें