फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे टै्रक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई है। अक्षय मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। यहां परिवार सहित छोटूराम नगर में रहता था। एमआईई स्थित एक कंपनी में काम करता था। रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उधर, दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर रात को एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त अक्षय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताते हैं कि रात को रेलवे ट्रैक क्रास करते वक्त वह किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, सांखोल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कर्ण के रूप में हुई है। मूल रूप से प्रवासी था। बताते हैं कि कुछ दिनों से इसकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान लिए। इसके बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असल कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें