फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारा फीडर में मिला रोहतक से लापता बच्चे का शव

Tue, 08 Aug 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन से गुजरने वाली लोहारू फीडर में 7 वर्षीय बच्चे का शव मिला। लोहारू फीडर में शव की सूचना बेरी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक बच्चे की पहचान गांव बोहर जिला रोहतक दीपांशु पुत्र सुनील के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गांव बोहर जिला रोहतक निवासी सात साल का दीपांशु 5 अगस्त को शाम करीब 8 बजे एकाएक लापता हो गया था। परिजनों ने दीपांशु की आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो रोहतक पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। दीपांशु के लापता होने के बाद पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। सोमवार को गांव दुबलधन से गुजर रही लोहारू फीडर में दीपांशु का शव मिला। मृतक का पिता सुनील मजदूरी का काम करता है और 4 साल का एक छोटा भाई मयंक भी है। बेरी थाना के जांच अधिकारी एचसी सतेंद्र ने बताया कि मृतक के दादा चांद सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें