फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के गोरैया पर्यटन केंद्र में सोमवार को क्षेत्र में उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था बहादुरगढ़ चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में 200 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुभाष जग्गा ने की। इसमें कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या बढ़ाने समेत कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बीसीसीआई की आमसभा की कार्यवाही कोरम पूरा होने पर शुरू की गई। बैठक की अध्यक्षता रामकिशन सिंघल ने की। बैठक में संस्था के संविधान में संशोधन किया गया है। संस्था की आम सभा में गत 8 जुलाई को लिए गए फैसलों को प्रस्ताव रखा गया है। इस सभा में संस्था के सदस्यों का वार्षिक सदस्यता शुल्क और आजीवन सदस्यता शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। वार्षिक सदस्यता शुल्क 5100 रुपये और नए सदस्य के लिए एक हजार रुपये वन टाइम फीस अतिरिक्त करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा आजीवन सदस्यता शुल्क एक लाख 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा बीसीसीआई की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संख्या भी बढ़ाने का प्रस्ताव भी आम सभा में रखा गया।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि सात पदों के स्थान पर अब इनकी संख्या 11 की जाए। इनमें उपप्रधान के दो पदों की जगह इनकी संख्या बढ़ाकर पांच और सह सचिव के पद की संख्या दो से बढ़ाकर तीन करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर सुभाष जग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास आनंद सोनी व नरेंद्र छिकारा, नरेश बंसल, हरी शंकर बाहेती, अखिल मित्तल, पवन जैन, मनोज सिंघल, जेके अग्रवाल, अनिल बंसल, प्रयाग अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें