झज्जर में बुधवार देर शाम को बुजुर्ग का शव कोट गांव के बस अड्डे के पास मिला। मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
झज्जर के कोट गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी 80 वर्षीय जगपाल के रूप में हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी बरामद हुई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि सल्फास खाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की हो।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने हत्फाकिया कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी जगपाल आर्मी से सेवानिवृत्त था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। वह 30 जनवरी को परिवार में किसी महिला की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कराने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला।
बुधवार देर शाम को उसका शव कोट गांव के बस अड्डे के पास मिला। मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोट गांव के बस अड्डे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर वह मौके पर गए और शव को शव गृह में रखवा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक के दो बेटे हैं।