फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटकते मिले मां-बेटी के शव

विज्ञापन
-फोटो 9 : शव गृह के बाहर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
उपमंडल के गांव गुभाना में एक महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी का शव उनके घर में ही फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

बीती रात करीब 9 बजे नरेश कुमार अपनी नौकरी से घर पहुंचा तो एक कमरे में पत्नी अंजू का शव लटका हुआ था। पत्नी मंजू के शव को देखकर वह हैरान रह गया। 10 वर्षीय लड़का घर पर ही बैठा रो रहा था। नरेश ने जब लड़के से बात की तो उसने दूसरे कमरे की ओर इशारा किया। इशारा किए जाने पर जब नरेश दूसरे कमरे में गया तो 18 वर्षीय लड़की तानिया भी फंदे पर लटकी हुई थी। दोनों शवों को देखकर नरेश ने चिल्लाना शुरू कर दिया। अन्य परिजन भी नरेश के पास पहुंचे। एक साथ अलग-अलग कमरों में मां और बेटी के शव जब परिजनों ने फंदे से लटकते देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतरवाया। दोनों शव गले में बंधी रस्सी से अलग-अलग कमरों में फंदों से लटक रहे थे। फिलहाल परिजनों के अनुसार मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है कि घटना के समय महिला अंजू का पति नरेश दिल्ली में नौकरी पर गया हुआ था लेकिन जब वह रात को अपने घर पहुंचा तो उन्होंने पत्नी अंजू और बेटी तानिया के शव फंदे पर लटकते हुए देखे। परिजनों ने बादली थाना पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम के साथ गांव गुभाना में मौके पर पहुंचे। परिजनों व कई अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एएसआई नरेश कुमार के अनुसार मामला घरेलू कलह का लगता है। फिर भी गहन जांच की जा रही है।
- तीन साल पहले ही आई थी ससुराल
अंजू गृहिणी थी और उसकी बेटी तानिया ने इसी साल गांव के एक निजी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी। अंजू का मायका दिल्ली के गांव रानीखेड़ा में है। उसके पति नरेश दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं और नरेश काफी वर्षों से अपने परिवार सहित अपनी ससुराल यानी अंजू के मायके रानी खेड़ा में रहते थे। 2017 में परिवार ने अपने गांव गुभाना आकर रहना शुरू किया।
विज्ञापन

- मानसिक तौर पर परेशान
परिजनों ने बताया है कि अंजू मानसिक तौर पर परेशान रहती थी लेकिन अंजू के साथ लड़की तानिया का फांसी लगाना संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल अंजू के पति नरेश के बयान पर जांच शुरू की गई है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के विशेष पैनल से करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें