बीती रात बादली में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति के सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बादली निवासी राजेंद्र का शव गांव के पास ही बहादुरगढ़ रोड पर पड़ा मिला। राजेंद्र के सिर में चोट के निशान थे और पूरी तरह से खून में लथपथ था। राजेंद्र दिल्ली में ही डीडीए में कर्मचारी था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो बहादुरगढ़ रोड पर सड़क किनारे खेत में शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त राजेंद्र (57) के रूप में की। घटनास्थल पर बहादुरगढ़ से डीएसपी धीरज कुमार और सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र वीरवार को नौकरी के लिए दिल्ली गया था, लेकिन लौटा नहीं। उसका शव खेतों में पड़ा होने की जानकारी उन्हें शुक्रवार सुबह मिली। वहीं, सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया का कहना है कि हत्या के कारणों का सुराग लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई टीमों का गठन भी किया गया है।