फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रात्रि ठहराव में डीसी ने खेड़ी सुल्तान में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 27 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp21- झज्जर। खेड़ी सुल्तानपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्य
विज्ञापन
झज्जर। गांव खेड़ी सुल्तान में वीरवार को हरियाणा सरकार की ओर से संचालित जनता से सीधे संवाद पर आधारित पहल ‘रात्रि ठहराव कार्यक्रम’ में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक समस्या का समाधान करते हुए जिले का उत्थान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी सुल्तान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महिलाओं ने अपनी समस्याएं व सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन स्वयं गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुने, समझे और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करे, इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्य कर रही सरकार का ध्येय है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या लेकर भटकना ना पड़े। प्रशासन खुद जनता के पास पहुंचे और समस्याओं का समाधान करे। कार्यक्रम की शुरुआत में डीसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
विज्ञापन

डीसीपी लोगेश कुमार पी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और गांव के विकास में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस युवाओं के साथ है, हर अपराध के खिलाफ मिलकर खड़ा होना होगा।

समस्याओं की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी
डीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव के दौरान जो शिकायतें दर्ज होती हैं उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। जिला प्रशासन शिकायतों के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य करता है और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का नया स्वरूप है।


विभागों ने लगाए सेवा कैंप, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
रात्रि ठहराव के दौरान जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों ने मौके पर कैंप लगाकर नागरिक सेवाएं प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने जन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें कई ग्रामीणों की बीपी, शुगर व अन्य जांच कराई। ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन भी लिए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें