फोटो-57: बहादुरगढ़ के नजफगढ़ फ्लाईओवर की सर्विस लेन में बना गड्ढा।
बहादुरगढ़। शहर के बाईपास पर नजफगढ़ फ्लाईओवर की सर्विस लेन में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निशांत अहलावत ने कहा कि हादसे का खतरा बना रहता है। करीब एक साल से गड्ढा बना है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब तक भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। गड्ढे को शीघ्र भरा जाए। संवाद