फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दक्ष ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
-फोटो 85 : अपने पदकों के साथ विजेता खिलाड़ी दक्ष। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सराय औरंगाबाद के नजदीक स्थित बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी दक्ष ने शाइनिंग स्टार अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बॉयज वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्ष की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दक्ष ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसकी इस सफलता ने विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। स्कूल डायरेक्टर प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व प्रधानाचार्य डॉ. सीमा रानी ने दक्ष को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें