बादली। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से मेहंदीपुर डाबौदा गांव में महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डाबौदा की टीप चैंपियन बनी। जहांगीरपुर की टीम की उपविजेता रही।
सीनियर वर्ग के लिए प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भागीदारी की जिसमें एशियन गेम्स में भारतीय टीम की ओर से खेलने वाली रितू गुलिया ने खिलाड़ियोंका हौंसला बढ़ाया और महिला खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी दी और कहा कि पूरा महिलाओं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में जौहर दिखाने होंगे। आत्मरक्षा के गुर सीखें और खेलों में भागीदारी करें। जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अशोक गुलिया ने बताया कि गुरुग्राम में होने वाली सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन भी किया गया। प्रतियोगिता मार्च माह के आखिरी सप्ताह में गुरुगाम में होगी।