फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रा पर तेल छिड़क कर आग लगाने के मामले में आरोपी काबू

Sat, 09 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र की छात्रा पर तेल छिड़ककर आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन घर से रोल नंबर लाने के लिए स्कूल में जाने की बात कहकर गई थी। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसकी बहन बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ में आग लगने से झुलस गई है। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो अपनी बहन को डायल 112 की सहायता से अस्पताल ले गया। रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि कालीचरण उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर उसने आग लगा दी। इस पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। मामले में चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी को चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कालिया उर्फ कालीचरण निवासी किराएदार बैंक कॉलोनी के तौर पर हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 28 फरवरी 2024 को पीड़िता का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ आरोपी के पास गई थी। किसी बात पर कहासुनी को लेकर दोनों में आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया। इसी लड़ाई झगड़े की रंजिश में आरोपी ने पीड़िता पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें