फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारों में शौचालय न होने से ग्राहक परेशान

Sun, 18 Feb 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बाजारों में शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। दिल्ली गेट से आंबेडकर चौक, सिलानी गेट आंबेडकर चौक से छिकारा चौक तक केवल दो शौचालय हैं, लेकिन उनके हालात भी काफी खराब हैं। इनका दुर्गंध से बुरा हाल है और प्रयोग करने लायक नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार मुख्य बाजार में अतिरिक्त शौचालय बनाने की मांग नगर परिषद और जिला प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग खरीददारी के लिए आते हैं, लेकिन आंबेडकर चौक से सिलानी गेट और दिल्ली गेट तक केवल एक ही शौचालय डाकघर के पास हैं। यदि किसी को शौच जाना हो तो इसके अलावा कोई व्यवस्था नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। बाजार में कई जगह हैं, जहां शौचालय बन सकते हैं या फिर सीट रखवाकर अस्थायी प्रबंध किए जा सकते हैं। इस बारे में व्यापार मंडल कई बार मांग कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हाे रही है।

पूरे बाजार में केवल एक ही शौचालय है। उसकी हालत बहुत खराब है। इससे दुकानदार और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। नगर परिषद को बाजार में अलग-अलग प शौचालय बनवाने चाहिए।
विज्ञापन

पीयूष आर्य, दुकानदार

बाजार में जो शौचालय है, उसमें पूरा दिन बदबू उठती है। सफाई तक नहीं की जाती। ठेकेदार के अधीन शौचालय है। केवल खानापूर्ति हाे रही है। लाखों रुपये बजट आता है, लेकिन सुविधाएं जनता को नहीं मिल रही।
प्रशांत आर्य, ब्लॉक प्रधान, व्यापार मंडल

दुकानदार कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिल चुके हैं और शौचालय बनवाने व इसकी सफाई की मांग कर चुके हैं। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
पवन कुमार, व्यापारी

बाजार में केवल एक ही शौचालय है। उसकी सफाई भी ठीक नहीं है। बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक आते हैं, लेकिन शौचालय के लिए जगह नहीं होती। खास तौर पर महिलाओं को दिक्कत आती है। नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि बाजार में अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन

राकेश अरोड़ा, प्रधान, व्यापार मंडल, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें