झज्जर। जिले के बिरोहड़ गांव में शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवान अपने शहीद साथी जसवंत सिंह की बेटी की शादी में कन्यादान और शादी की रस्मों को निभाने के लिए आएंगे।
बेटी को शहीद पिता की कमी न खले, इसके लिए शहीद साथी की बेटी में सोनीपत खेवड़ा छावनी से सीआरपीएफ 15 के जवान अपने शहीद साथी जसवंत की बेटी की शादी में रस्में निभाने के लिए आएंगे। शादी में शामिल होने के लिए परिवार की तरफ से सोनीपत में स्थित सीआरपीएफ की खेवड़ा छावनी में शादी का निमंत्रण भेजा गया था। शहीद जसवंत की बेटी मंजू की शादी 6 दिसंबर को गांव में आयोजित की जाएगी। उनकी शादी फरीदाबाद निवासी विशाल के साथ तय की हुई है। पिता की कमी न रहे, इसलिए सीआरपीएफ के जवान कन्यादान व अन्य रस्में अदा करेंगे। दोपहर को बरात का स्वागत किया जाएगा। रात को बेटी की बरात की विदाई होगी।