फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 05 Dec 2024 03:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर पुलिस की एक टीम ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि निरीक्षक सुनील कुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 11 अगस्त 2023 को सूचना मिली थी कि गांव महाराना से एक भैंस व एक कटड़ा को दो-तीन व्यक्ति पिकअप गाड़ी में चोरी करके ले गए।

विज्ञापन


सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार की टीम द्वारा छारा व महाराना के बीच नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान महराना की तरफ से एक तेज रफ्तार गाड़ी आती दिखाई दी, जिसको पुलिस पार्टी ने रुकवाने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इससे निरीक्षक सुनील कुमार व साथी कर्मचारी ने एकदम पीछे हटकर अपनी जान बचाई और पिकअप गाड़ी की सीधी टक्कर सरकारी गाड़ी बोलेरो में लगी।

पिकअप गाड़ी में चार नौजवान लड़के नीचे कूदे और उन लड़कों में से एक लड़के ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और खेतों की तरफ भाग गये। निरीक्षक ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से खेतों में तलाश की गई तो उनमें से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें