फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मरम्मत कार्य के चलते सिटी-1 में छह घंटे तक पांच हजार घरों में गुल रही बिजली

Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : सिटी-1 डिविजन में नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी शुरू होते ही बिजली कट लगातार लग रहे हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर में बिजली मरम्मत काम किया जा रहा है। रविवार को भी सिटी-1 डिविजन में रखरखाव का काम किया गया। इसके चलते पांच हजार घर पूरे छह घंटे बिजली से महरूम रहे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिजली ओवर लोड की समस्या न हो, इसको लेकर निगम की ओर से कई ट्रांसफार्मरों की जहां क्षमता बढ़ाने का काम किया गया।
विज्ञापन

सिटी-1 डिविजन में 200 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसकी वजह से लोगों को बिजली न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में ही निगम के अधिकारियों को रखरखाव की याद क्यों आती है। सिटी-1 डिविजन में आने वाली नई बस्ती, लालचंद कॉलोनी, अनाज मंडी, अग्रवाल कॉलोनी, काठ मंडी समेत कई बाजारों में रविवार की सुबह 8 बजे बिजली चली गई। हालांकि सुबह 8 से 11 बजे तक निगम की ओर से बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना उपभोक्ताओं के मोबाइल व समाचारों में दी गई थी, लेकिन 11 बजने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली पर आधारित लोगों के कामकाज नहीं हो पाए। पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। निगम के अधिकारियों से जानकारी मांगी तो पता चला कि अभी मरम्मत के कारण सप्लाई दो से तीन घंटे और बंद रहेगी। यह समस्या कम होने के बजाय बढ़ गई और सुबह 8 बजे गायब हुई बिजली दोपहर 2 बजे आई। काठमंडी निवासी राजकुमार, सतीश कुमार, नवीन सैनी, रमेश कुमार, काठमंडी निवासी सत्यवान, मनोज कुमार, विक्की और नीरज शर्मा ने कहा कि निगम के अधिकारियों को आखिर गर्मी के मौसम में ही मरम्मत कार्य की याद क्यों आती है।


सिटी-1 डिविजन में रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस के कारण कट घोषित किया गया था। हालांकि कार्य में देरी हो गई तो बिजली बंद करनी पड़ी। सिटी-1 डिविजन में आने वाली कई कॉलोनियों में ओवर लोड की समस्या न हो, इसके लिए 200 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ-साथ मेंटेनेंस भी की गई है। अब बिजली की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनीष कुमार, एसडीई, सिटी-1, यूएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें