फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ 10000 का इनामी बदमाश काबू

Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-1 पुलिस ने थाना शहर क्षेत्र से 10 हजार के इनामी बदमाश को अवैध हथियारों के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से तीन अवैध हथियार और 4 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे पुनः न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एक युवक को बालौर रोड़ बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ लाला निवासी लडरावण, जिला झज्जर के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। आगामी कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से एक और अवैध हथियार व एक कारतूस बरामद हुआ।

इन वारदात का हुआ खुलासा
1. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सांपला क्षेत्र से हथियार के बल पर एक गाड़ी छीनी थी।
2. आरोपी ने साल 2019 में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कंझावला के क्षेत्र कुतुबगढ़ दिल्ली से एक गाड़ी स्विफ्ट छीनी थी।
3. आरोपी प्रशांत ने गांव बसई जिला गुरुग्राम में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की थी।
4. साल 2022 में आरोपी उपरोक्त अवैध हथियार के साथ गांव लडरावन जिला झज्जर से पकड़ा गया था।
5. आरोपी द्वारा साल 2022 में अपहरण व लूटपाट करने की एक वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें