फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

Thu, 25 Jan 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दुजाना क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेका के पास हुए झगड़े में लगी चोटों से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी झज्जर शमशेर सिंह ने बताया कि नरेंद्र निवासी जहादपुर जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पिता मारुति कंपनी मानेसर की बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। 19 जनवरी को उसका पिताजी सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से झज्जर गया था। उसे ड्राइवर से सूचना मिली थी कि उसने उसके पिता को विजय लक्ष्मी सोसाइटी बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास उतारा था। जो अभी तक बस पर घर नहीं आया। वह पिता को लेने के लिए बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास आया तो पता चला कि ठेका शराब के पास तीन लड़कों ने कुर्सियों से दो आदमियों को लड़ाई झगड़ा करके चोटे मारी है। जिनको इलाज के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर ले गए हैं। जब वह झज्जर अस्पताल में पहुंचा तो पता चला कि उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जब वह रोहतक पीजीआई पहुंचा तो लड़ाई झगड़ा में लगी चोटों से गंभीर रूप से घायल उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपरोक्त शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन व रिंकू उर्फ मच्छी दोनों निवासी गांव धौड़ जिला झज्जर के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें