फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में गए फौजी के घर चोरों ने लगाई सेंध

Sun, 09 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन स्थित एक सैनिक के मकान के ताले चटकाते हुए चोरों ने शनिवार देर रात हजारों की नकदी और लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हो गया। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


घर में चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि फौजी रामबीर इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। वहीं आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस संबंध में पीड़ित कृष्णा देवी पत्नी रामबीर ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके मकान का ताला चटकाकर लाखों के जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना की सूचना पड़ोसियों ने उसे फोन पर दी। सूचना मिलने पर कृष्णा जब पति और बच्चों के साथ घर आई तो उसे सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी में रखे सारे जेवरात गायब थे। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


शनिवार को दिनदहाड़े हुई थी शिक्षक के घर चोरी
शहर में चोरों का आतंक फैला हुआ है। शनिवार को पहले दिनदहाड़े और इसके बाद रात में हुई चोरी से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक चोरी की वारदात की गुत्थी अभी सुलझती ही नहीं है कि दूसरी वारदात हो गई। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है।

यह बोले पुलिस अधिकारी
माडल टाउन क्षेत्र में फौजी के घर चोरी होने की सूचना मुझे मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली गई है और साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, सिटी चौकी, इंचार्ज झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें