लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पुलिस और प्रशासन ने मोस्ट मांटेड अपराधी मैनपाल की जमीन नीलाम करने के आदेशों पर काम शुरू किया है। नीलामी शनिवार 10 सितंबर को जाएगी। इसके लिए गांव में मुनादी करवाई गई है। हत्या जैसे कई संगीन मामलों में उम्र कैद की सजा होने के बाद से फरार चल रहे मैनपाल बादली को पकड़ने को लिए पुलिस के प्रयास नाकाम रहे हैं। इसीलिए पुलिस ने जमीन नीलाम करवाने के लिए न्यायालय से आदेश हासिल किए हैं।
तहसीलदार श्रीनिवास ने बताया कि मैनपाल की बादली में ईशापुर (दिल्ली) रोड स्थित एक कनाल 4 मरले जमीन की नीलामी है। इसके लिए प्रवीन पटवारी की देखरेख में गांव में मुनादी करवाई गई और संबंधित अन्य विभागीय काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Haryana: SYL पर खामोश रहे केजरीवाल, आदमपुर में रिश्तेदारियां गिनाकर मांगे वोट
पैरोल से वापिस जेल नहीं पहुंचा तो पांच लाख रुपये रखा इनाम
मैनपाल जेल से परोल पर आया था और 29 अगस्त 2018 को वापिस जेल नहीं पहुंचा। पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में पुलिस ने गांव की गलियों और चौक, चौराहों पर फोटो के साथ पोस्टर भी चिपका दिए। क्षेत्र में अपराध का बादशाह बने मैनपाल का पिछले करीब साढ़े तीन साल से कोई सुराग नहीं है। जुलाई 2018 में उसकी पैरोल को मंजूरी मिली थी। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद वापिस जेल नहीं पहुंचा। 45 वर्षीय मैनपाल अविवाहित है। वे तीन भाई और दो बहनें हैं।
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: बेटी यशोधरा को इस पद पर देखना चाहती थीं सोनाली, बेटी बोली- मां का सपना पूरा करूंगी
मैकेनिक से मोस्ट वांटेड तक
कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उस पर जेल में भी हत्या का आरोप है। मैनपाल शुरू में ट्रैक्टर ठीक करने का काम सीखता था मगर सन 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते अपराध जगत का बादशाह बन गया। मैनपाल पर फिलहाल विभिन्न पुलिस थानों में 302, 506, 148, 149, 414, 363, 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं और अब प्रदेश के मोस्टमांटेड बदमाशों की सूची में नंबर वन पर है।
अति वांछित बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के सख्ती प्रयास जारी हैं। बादली पुलिस थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच लाख रुपये राशि का इनाम बदमाश मैनपाल फरार चल रहा है। अति वांछित मैनपाल उर्फ ढीला निवासी बादली के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र व जेल अधिनियम के अनेक मामले दर्ज हैं। बीते दिसंबर माह में उसकी संपत्ति अटैच की गई थी। साथ ही उसको पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पिछले एक माह में दो बार घर पर भी दबिश दी गई है।
- अमित यशवर्धन एएसपी बादली