फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां और भाई-बहन को मारने जा रहा था, दबोचा

Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोलधा में रविवार सुबह अपनी सौतेली मां और भाई, बहन की हत्या करने जा रहे एक युवक को उसके साथी सहित वारदात करने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


कार में सवार दोनों आरोपी डाबोदा में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए नाका तोड़कर भाग रहे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने थाना प्रभारी पर फायर भी किया, लेकिन गोली उनके बगल से निकल गई।

आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं।

शनिवार को पुलिस का नाइट डोमिनेशन था। इसके तहत डाबोदा में भी चौक के नजदीक नाकेबंदी की गई थी। रविवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे एक कार यहां पहुंची।

पुलिस के अनुसार चालक ने जांच के लिए रुकने के बजाय नाका तोड़ दिया और अपनी गाड़ी को भगा लिया। इस पर नाके पर मौजूद पुलिस ने वीटी कर दी।

थाना सदर प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वीटी से सूचना पाकर वह एएसआई योमेश, एचसी कर्मबीर, देवेंद्र, कांस्टेबल अशोक व अजय के साथ बादली से बुपनियां पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी को देख कार चालक ने अपनी कार को और तेज रफ्तार से भगा लिया। चालक ने कार को दुल्हेड़ा के नजदीक निर्माणाधीन केएमपी पर चढ़ा दिया।

यहां कार एक गड्ढे में फंस गई। पुलिस को आता देख कार सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस के काबू में आने से बचने के लिए एक ने एसएचओ पर फायर कर दिया।

गोली एसएचओ के कान के बगल से निकल गई। इसी बीच उक्त युवक गिर गया और पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

एसएचओ के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी राकेश निवासी सोलधा ने पूछताछ में बताया कि वह सिसाना निवासी अपने दोस्त रोहित को लेकर अपनी सौतेली मां, भाई व बहन की हत्या करने के लिए जा रहा था।

सौतेली मां करती थी परेशान
राकेश का आरोप है कि उसकी सौतेली मां काफी दिनों से उसे तंग करती है। जिस कारण वह अपने घर भी नहीं जाता। इसीलिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर सौतेली मां व उसके बेटा-बेटी को मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने राकेश के कब्जे से 32 एमएम हथियार के 9 कारतूस और 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया। उसके पास दो अवैध हथियार भी मिले।

रोहित के कब्जे से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। जब दोनों आरोपियों के परिजनों को इसका पता चला तो वे रविवार को थाना सदर पहुंचे।
विज्ञापन


यूपी से लाए हथियार
राकेश व रोहित ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को खत्म करने के लिए कई दिन से प्लानिंग बनाई हुई थी। वे कुछ रोज पूर्व ही यूपी से ये हथियार खरीदकर लाए थे। वारदात के लिए उन्होंने एक-दो रोज पूर्व ही सोनीपत क्षेत्र से एक कार खरीदी। लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल हो पाते कि उससे पहले ही पुलिस के काबू में आ गए। पकड़े गए रोहित पर खरखौदा थाना में अपहरण का एक केस दर्ज है। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
- बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, सदर थाना, बहादुरगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें