फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की मौत, दवाई लेने जा रहा था शहर

Sat, 01 Apr 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में एक ट्राले व स्कूटी की टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में छूछकवास मार्ग पर रणखंडा मोड़ के पास एक ट्राले व स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी सवार पूर्व सैनिक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


रणखंडा मोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार तलाव गांव निवासी 78 वर्षीय पूर्व सैनिक जय भगवान पुत्र श्योनाथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर दवाई लेने के लिए झज्जर आ रहा था। जब वह है रणखंडा मोड़ के पास पहुंचा तो एक ट्राले ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पिछले टायर बुजुर्ग के ऊपर से उतर गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मामले की जानकारी दी जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --योगेश कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें