फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी

Wed, 23 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने दो वाहनों में पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 3280 पेटियां बरामद की हैं। जिले में अब तक पकड़ी गई अवैध शराब की यह सबसे बड़ी खेप है और इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


शराब का जाली बिल और बिल्टी पर कोलगेट और गोदरेज के सामान के नाम से रवाना किया गया था। पुलिस ने शराब तस्करी में लगे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
बिल कोलगेट का, मिली अंग्रेजी शराब


बीती रात पुलिस की एसआईटी टीम झज्जर की एक टीम बाईपास सांपला रोड पुल के पास और दूसरी टीम रेवाड़ी रोड गांव सिलाना के बस अड्डा के पास तैनात थी।

इस दौरान सूचना मिली कि पटियाला, पंजाब निवासी अवैध शराब का कारोबारी पप्पू गर्ग अवैध शराब ट्रकों में भरकर फर्जी बिल और बिल्टी बनाकर गुजरात भेजता है।

उनका शराब से भरा एक ट्रक पानीपत, सोनीपत, सांपला, झज्जर के रास्ते रेवाड़ी से राजस्थान होते हुए गुजरात जाएगा। इसका चालक जसबीर निवासी कादिया जिला गुरदासपुर पंजाब है।
विज्ञापन


पुलिस ने नाकाबंदी करके सांपला की तरफ से आने वाले वाहनों की छानबीन शुरू कर दी। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक बंद बॉडी के कंटेनर, ट्रक को पुलिस ने रुकवाया।

चालक जो कि जसबीर था, ने आरसी, परमिट और माल का बिल और बिल्टी पेश की। इसमें कोलगेट प्रोडक्ट पैकेट दिखाए गए थे।

पुलिस टीम ने जब कंटेनर को खुलवाकर चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब की सीलबंद पेटियां मिली। शराब की पेटियों की संख्या 1180 मिली। इसमें अलग-अलग ब्रांड की 690 पेटी, 110 पेटी, 190 पेटी और 190 पेटी शामिल हैं।

ट्राले में मिली 2100 पेटी शराब
एसआईटी झज्जर की एक अन्य टीम ने रात को रेवाड़ी रोड पर सिलाना बस अड्डा के पास गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि शराब कारोबारी पप्पू गर्ग निवासी पटियाला का अवैध शराब से भरा ट्राला पंजाब से गुजरात जा रहा है ओर यह झज्जर से गुजरेगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे एक ट्राले को रुकवाया।

इसमें चालक मंजीत सिंह निवासी सहदपुर जिला तरनतारन व परिचालक सर्वजीत सिंह निवासी दयालपुर जिला कपूरथला पंजाब सवार थे। गाड़ी की आरसी, परमिट और माल का बिल व बिल्टी देखी गई तो इसमें गोदरेज प्रोडक्ट का सामान लोड लिखा हुआ था।

पुलिस टीम ने ट्राले की तिरपाल को हटाकर देखा तो उसमे अवैध शराब की सीलबंद पेटियां भरी थीं। इनकी गिनती करने पर इनकी संख्या 2100 पेटियां मिली। इसमें एक ही ब्रांड की 1100 और पव्वा की 630, दो अन्य ब्रांड की 270 और 100 पेटियां बरामद की गईं।

बरामद शराब की कीमत दो करोड़ रुपये : एसपी
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि पकड़ी गई दोनों गाड़ियों में 3280 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई है। इसकी बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

अवैध शराब की तस्करी करके धोखाधड़ी से फर्जी बिल व बिल्टी तैयार करने पर थाना झज्जर में दो अलग-अलग मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार चालकों और परिचालक को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अवैध शराब की अब तक की सबसे बड़ी खेप
पुलिस ने चालू वर्ष में अवैध शराब से भरी कई गाड़ियां और आरोपियों को काबू किया है। बीती रात अवैध शराब की जो खेप बरामद हुई है, वह सबसे बड़ी है।

पुलिस ने जनवरी माह में एक ट्राले से चार आरोपियों सहित 1953 पेटियां, मई में तीन आरोपियों सहित 961 पेटियां, जून में पांच आरोपियों सहित 1589 पेटियां, जुलाई में 1393 पेटियां, सितंबर में 842 पेटियां, अक्तूबर में 281 पेटियां, नवंबर में 26 पेटियां और इसी माह दिसंबर में अब तक 3718 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें