फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: युवक की मेट्रो स्टेशन के नीचे चाकुओं से गोदकर हत्या, सुबह साढ़े पांच बजे घर से घूमने निकला था

Fri, 17 Jan 2025 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

मृतक मंजीत के परिजनों की माने तो उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। मंजीत के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में सुबह साढ़े 5 बजे घर से घूमने के लिए निकले एक युवक की सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान शहर के जटिया मोहल्ला निवासी मंजीत के रूप में हुई है। मृतक के परिचित ने बताया कि सुबह के समय वह बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रहा था। इस दौरान उसने मंजीत को बेसुध अवस्था में पड़े हुए देखा। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मंजीत के परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मंजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मृतक मंजीत के परिजनों की माने तो उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। मंजीत के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 2 से 3 हो सकती है। पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें