फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़े जाएंगे निकासी में बाधक बने दुकानदारों के कब्जे

Tue, 22 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
जेसीबी गेस्ट हाउस को तोडकर अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मेन बाजार में निकासी में बाधक बने दुकानदारों के पक्के कब्जे तोड़े जाएंगे। सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने हालातों का जायजा लिया। शीघ्र ही परिषद इन दुकानदारों को नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

मेन बाजार में कमेटी चौक  के पास कई दुकानदारों ने निकासी नालियों पर पक्के चबूतरे, पायदान व सामान लगाकर पक्के कब्जे कर रखे हैं। इस कारण यहां अक्सर निकासी व्यवस्था प्रभावित रहती है। सोमवार की सुबह भी यहां हालात बिगड़े हुए थे। नालियों से पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। सड़क पर पानी बहने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी बेहद परेशानी हो रही थी। कई दिनों से ये हालात बने हुए हैं, मगर समाधान नहीं हो रहा। कुछ दुकानदारों के मुताबिक, सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण यह समस्या गहराई हुई है। सोमवार को हालात का जायजा लेने के लिए वार्ड-17 से पार्षद प्रति रिंकू  चुघ नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्ट्रक्टर सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। चुघ के मुताबिक, नगर परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया है। यदि इस समयावधि में यदि दुकानदार कब्जे नहीं तोड़ते हैं तो नोटिस जारी किए जाएंगे। जिसके बाद पक्के कब्जे तोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें