फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में रोडवेज परिचालक की तबीयत बिगड़ी, समय पर एंबुलेंस न मिलने से मौत

Tue, 15 Aug 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वह जैसे ही आया उसकी हृदय गति रुकने लगी उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि एंबुलेंस दे दी जाए और गेट भी खोल दिया जाए ताकि अनिल को हॉस्पिटल में ले जाकर उसका उचित इलाज करवाया जा सके लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पहले इनाम बांटने जरूरी है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बस स्टैंड की कर्मशाला में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा था। तभी रोडवेज परिचालक अनिल की तबीयत खराब हो गई। रोडवेज कर्मचारियों ने अधिकारियों से एंबुलेंस मांगी। रोडवेज कर्मचारियों ने आरोप लगाए की प्रशासन ने न तो एंबुलेंस दी और न ही कार्यकर्म से निकलने का रास्ता दिया। प्रशासन स्वतंत्रता दिवस समारोह में इनाम बांटने में व्यस्त था। 

विज्ञापन


अधिकारियों पर लगे लापरवाही के आरोप
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि यदि समय रहते अनिल को अस्पताल में ले जाया जाता तो शायद जान बच जाती। उन्होंने बताया कि अनिल गांव चमनपुरा का निवासी है और 2012 में रोडवेज में परिचालक लगा था। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वह जैसे ही आया उसकी हृदय गति रुकने लगी उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि एंबुलेंस दे दी जाए और गेट भी खोल दिया जाए ताकि अनिल को हॉस्पिटल में ले जाकर उसका उचित इलाज करवाया जा सके लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पहले इनाम बांटने जरूरी है। बाद में एंबुलेंस के लिए गेट खुलवा दिए जाएंगे जिसके चलते अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने कर्मशाला के गेट पर जाम लगाकर रोष प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें