फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने 50 बिजली चोरों पर लगाया 18 लाख का जुर्माना

Tue, 18 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही बिजली चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। बिजली निगम की छापा मार टीमों ने इन दिनों शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया हुआ है। पिछले तीन दिन में डिवीजन में 50 लोगों को कुंडी कनेक्शन व दूसरे तौर-तरीकों से चोरी करते हुए पकड़ा है। उन पर निगम की ओर से लोड के हिसाब से लगभग 18 लाख का जुर्माना लगाया है। इनमें से तीन लाख की रिकवरी भी निगम की ओर से कर ली गई है।
विज्ञापन

बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम की ओर से जहां घरों से बाहर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं तो कहीं पर पुराने तारों को बदलकर उनकी जगह इंसुलेटिड केबल बिछाई जा रही है। लेकिन उसके बाद भी बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। वे कोई न कोई जुगाड़ करके चोरी करते हुए निगम को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं साथ में उनसे अन्य लोगों को भी दिक्कतें हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की अनेक कालोनियों में अनेक लोगों द्वारा बिजली चोरी सुबह-शाम के वक्त बेधड़क की जा रही है। हालांकि निगम की टीमें जहां-जहां ट्रांसफार्मरों में फाल्ट, ओवर लोड के कारण अन्य तकनीकी खराबी आने की शिकायतें अधिक मिल रही है वहां पर अधिकारियों की ओर से विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि उस क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है या नहीं। इसके लिए स्पेशल टीमें गठित की गई है।

गठित हैं 6 टीमें
बिजली चोरी रोकने के लिए निगम के एक्सईएन की देखरेख में 6 टीमें डिवीजन में गठित की हुई है। सभी डिवीजन के एसडीई व जेई के अलावा टीम में लाइनमैन व दूसरे अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया हुआ है। अलग-अलग जगह टीमें इन दिनों छापेमारी कर रही है। किसी क्षेत्र में ओवर लोड ज्यादा है और फाल्ट की समस्या ज्यादा आ रही है वहां पर निगम का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन


यहां लगे छापे
निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिन में आर्य नगर, मामन विहार, कुबेर कॉलोनी, आदर्श नगर, जटवाड़ा मोहल्ला, जाखोदा, बराही व आसोदा में भी टीमों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। बताया गया है कि आसोदा में 6, बराही में 5 व जाखोदा में 10 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा मामन विहार में 9, आदर्श नगर में तीन जगह लोग बिजली चोरी करते मिले।

18 लाख जुर्माना
निगम के डिवीजन टू से एसडीई दीपक कौशिक ने बताया कि पिछले शनिवार से लेकर सोमवार तक में निगम की अलग-अलग छापा मार टीमों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से 50 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया है। उनके यहां लोड की जांच करके ही जुर्माना लगाया गया है। उन पर कुल मिलाकर लगभग 18 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। इसमें से तीन लाख के करीब रिकवरी भी हो चुकी है। पकड़े गए सभी लोगों ने यदि जल्द ही जुर्माना अदा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें