फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को गांव लौट रहे बाइक सवार से लूटे 45 हजार, चेन और बाइक

Sun, 06 Nov 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव खुड्डन मोड़ पर शुक्रवार देर शाम कुछ युवकों ने एक बाइक सवार से 45 हजार रुपये, सोने की चेन और बाइक लूट ली। वारदात उस समय हुई, जब युवक झज्जर से अपने गांव खुड्डन जा रहा था।
विज्ञापन

गांव खुड्डन का रहने वाला संदीप शुक्रवार को झज्जर किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद जब वह बाइक पर वापस अपने गांव जा रहा था तो उसी दौरान ही गांव खुड्डन मोड़ के पास पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसकी बाइक को रुकवाया। आरोप है कि पहले तो इन युवकों ने संदीप को पीटा और बाद में उसकी जेब से 45 हजार रुपये, सोने की चेन, बाइक लूट ली और फरार हो गए। बाद में संदीप ने अपने साथ हुई इस वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी कराई, लेकिन लुटेरे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें