हरियाणा के झज्जर के सुर्खपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन काम का झांसा देकर उससे 3.23 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। सुर्खपुर निवासी सुमित ने पुलिस ने शिकायत दी है कि उसके पास 15 फरवरी को टेलिग्राम आईडी से उसके फोन पर ऑनलाइन काम के लिए संदेश आया था।
उन्होंने उसे काम के बारे में समझाया। उसे हर दिन 30 बुकिंग करनी थी। उन्होंने बताया कि जब आपकी तीस बुकिंग हो जाएगी तो आपका कमीशन सीधे आपके खाते में आ जाएगा। उसी दिन उन्होंने उसे 10000 हजार रुपये का बोनस दिया, जिसमें मेरे को 2000 हजार रुपये ही मेरे अकाउंट में आए थे। इसी प्रकार वह राशि डालता गया।
उन द्वारा बार-बार राशि डलवाने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। फिर मैंने उनसे अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने कहा कि जब तक अपना टास्क पूरा नहीं करते, आपको आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा। उसके बाद उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर मुझे अहसास हुआ कि उस अंजान व्यक्ति ने मेरे साथ धोखाधड़ी करके मेरे से कुल 3,23,836 रुपये ठग लिए।