पिछले एक सप्ताह पहले बेरी के सामान्य अस्पताल में इलाज को लेकर परिजन और डॅाक्टर भिड़ गए थे। इसी मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को जांच अधिकारी डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी बेरी के सामान्य अस्पताल में पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाया गया। उसी दौरान जांच अधिकारी ने आरोपी चिकित्सक को भी अपना पक्ष रखने के लिए दो बार बुलावा भेजा गया।
लेकिन जब चिकित्सक जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुआ तो फिर उसके बाद जांच अधिकारी बागड़ी ने लिखित रूप में आरोपी चिकित्सक डॉ. सुनील को उनके सामने पेश होने के लिए भेजा गया।
जिसके बाद ही डॉ. सुनील ने मामले मेें अपना पक्ष रखा। इस दौरान चिकित्सक के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की पुष्टि होने पर चिकित्सक को जांच अधिकारी ने कहा कि यदि भविष्य में उन्होंने इस प्रकार से अपने कर्तव्य के प्रति कोताही बरती तो फिर उसके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में भेज दिया जाएगा।
डॉ. बागड़ी शुक्रवार को जांच करने के बाद पूरे अस्पताल स्टाफ की मींटिग की और मीटिंग ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करना चहिए।
यह था मामला
विदित रहे कि बीते 22 अक्टूबर सिविल अस्पताल में इलाज को लेकर मरीज के तीमारदार और डॉक्टर के बीच नोंक झाेंक हो गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा।
डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया, इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी अस्पताल में जमा हो गए, जिससे हंगामा और बढ़ गया।
मामला बढ़ता देख अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शंत हुआ।