फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसा: बेरी-दुजाना रोड पर रोडवेज बस और स्कूटी की भीषण टक्कर, SPO विजयभान की मौत

Sat, 14 Mar 2026 02:40 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें बस चालक की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग या अन्य कारक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
घटना की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बेरी-दुजाना रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी विजयभान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर रोडवेज बस और स्कूटी के बीच हुई। मृतक विजयभान बहादुरगढ़ डीसीपी कार्यालय में तैनात थे। वे दुजाना से अपने गांव शेरिया जा रहे थे, जब रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विजयभान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें बस चालक की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग या अन्य कारक शामिल हो सकते हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार को बस के नीचे आने से बचना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें