फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया, फिर की हत्या, रेलवे पटरी पर 500 मीटर तक 5 टुकड़ों में मिला शव

Wed, 07 Feb 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

झज्जर जिले के एक गांव से 18 साल की युवती लापता हुई थी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का पैनल गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जींद-रोहतक रेल लाइन के डाउन ट्रैक पर 18 साल की युवती का पांच टुकड़ों में शव 500 मीटर तक क्षत-विक्षत हालत में बिखरा मिला है। युवती मंगलवार को झज्जर से लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसका पहले दो युवकों ने अपहरण किया, फिर दुष्कर्म कर हत्या कर दी और शव को सिंहपुरा के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया। जीआरपी रोहतक ने बुधवार देरशाम मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पीजीआई का बोर्ड गुरुवार को पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई है या पहले ही दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सिंहपुरा गांव के पास डाउन लाइन पर शत-विक्षप्त हालत में युवती का शव पड़ा है। एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को आत्महत्या या हादसा मानकर पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। बुधवार को झज्जर जिले के एक गांव से परिजन व ग्रामीण पहुंचे और आरोप लगाया कि जीआरपी मामले को दबा रही है जबकि हकीकत यह है कि युवती को दो युवक कई दिन से परेशान कर रहे थे।

आरोपी युवक बार-बार कॉल कर रहे थे। वह मंगलवार सुबह झज्जर कोर्ट में गई थी। रोज शाम 5 बजे घर आ जाती थी, लेकिन मंगलवार को वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शहर थाना झज्जर में भी गए ताकि शिकायत दी जा सके। इसके बाद परिजनों के पास रोहतक जीआरपी की कॉल आई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप- युवक व युवती की हुई थी कहासुनी
परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक और युवती के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवती अपने घर जा रही थी, लेकिन आरोपी युवक कार लेकर जोहड़ के पास पहुंच गए और दोबारा कहासुनी हुई। युवकों ने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और सिम निकलकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में युवती का अपहरण कर ले गए और उसे रोहतक के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का हंगामा
नागरिक अस्पताल के शवगृह में पुलिस युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची। यहां से चिकित्सक ने मामला पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया। पुलिस सभी दस्तावेज लेकर पीजीआईएमएस के शवगृह पहुंची तो यहां चिकित्सकों ने शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम गुरुवार को करने की बात कही। इस पर परिजन उखड़ गए और उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में उन्हें समझाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया गया। अब गुरुवार को डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद ही युवती के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ट्रेन के चालक ने जीआरपी को नहीं दी सूचना
रेलवे विभाग में कहीं भी ट्रेन हादसा होने पर ट्रेन का चालक संबंधित स्टेशन पर अधिकारी को सूचित करता है। वहीं घटना का पहला गवाह बनते हुए किसी हादसे, आत्महत्या या हत्या की भी काफी हद तक पुष्टि करता है। इस मामले में रेल चालक की ओर से विभाग या जीआरपी को कोई सूचना नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में संबंधित ट्रेन चालक का बयान काफी अहम हो जाता है।
 
जीआरपी थाना पुलिस को युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -एसआई बलवान, जीआरपी थाना, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें